Skip to main content

www.sarkarilover.info provides authentic, simple, and up-to-date government news, exam updates, results, and career guidance for all.

9092134973800212552

Name Of Post : PM Kisan 22nd Installment Released Today | Farmers Get ₹2000 Directly

PM Kisan 22nd Installment Released Today | Farmers Get ₹2000 Directly

🟢 आज की बड़ी खबर – PM किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 22वीं किस्त अब किसानों के खाते में जल्द ही भेजी जाने वाली है।

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की अगली किस्त ट्रांसफर करने वाली है।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री Narendra Modi एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में यह राशि जारी कर सकते हैं। इस किस्त का लाभ देश के लगभग 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को मिलने की संभावना है।

योजना के तहत कितना मिलता है पैसा

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 करके सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

मुख्य अपडेट:

  • 22वीं किस्त जारी होने की तारीख: 13 मार्च 2026

  • किस्त राशि: ₹2000 प्रति किसान

  • लाभार्थी किसान: लगभग 9.32 करोड़ किसान परिवार

  • कुल ट्रांसफर राशि: लगभग ₹18,640 करोड़

  • यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

📍 किस जगह से जारी होगी किस्त

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से कार्यक्रम के दौरान यह किस्त जारी करेंगे और देशभर के किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर होगा।

⚠️ किसानों के लिए जरूरी सूचना

सरकार ने किसानों से कहा है कि किस्त पाने के लिए ये काम जरूर कर लें:

  • e-KYC पूरा करें

  • आधार-बैंक लिंक चेक करें

  • जमीन का रिकॉर्ड सही होना चाहिए

अगर ये जानकारी सही नहीं होगी तो किस्त रुक सकती है

📱 ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं

  1. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं

  2. Farmer’s Corner में जाएं

  3. Beneficiary Status पर क्लिक करें

  4. आधार नंबर / मोबाइल नंबर डालें

यहां से आप देख सकते हैं कि ₹2000 की किस्त आपके खाते में आई या नहीं